बसपा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर सेक्टर अध्यक्षों में असंतोष

बसपा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर सेक्टर अध्यक्षों में असंतोष

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - इटवा में बहुजन समाज पार्टी के नए जिलाध्यक्ष राजकुमार आर्य की नियुक्ति को लेकर सेक्टर अध्यक्षों में असंतोष है। बैठक में अध्यक्ष राम अचल गौतम के नेतृत्व में सभी ने इस्तीफे की घोषणा की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया अचानक और बिना विचार के की गई, जिससे नाराजगी बढ़ी है।

Dec 12, 2025 02:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। बहुजन समाज पार्टी के नवागत जिलाध्यक्ष राजकुमार आर्य की नियुक्ति को लेकर इटवा विधानसभा के सेक्टर अध्यक्षों में खुला असंतोष सामने आया है। गुरुवार को अमौना में हुई बैठक में विधानसभा अध्यक्ष राम अचल गौतम के नेतृत्व में सेक्टर अध्यक्षों ने एक साथ अपने पद से इस्तीफा देने की स्वेच्छिक घोषणा की। सभी ने शीर्ष नेतृत्व से मांग की कि नए जिलाध्यक्ष को तत्काल हटाया जाए। सेक्टर अध्यक्षों ने कहा कि जिले में नियुक्ति की प्रक्रिया अचानक और बिना किसी पदाधिकारी को भरोसे में लिए की गई। इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ी है। उनका कहना है कि पिछले विधानसभा और नगर पंचायत चुनाव में राजकुमार आर्य ने जिन उम्मीदवारों को टिकट दिया था वे आज पार्टी में नहीं हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अधिकतर बाहरी लोग थे, जिससे संगठन कमजोर हुआ। इस इतिहास को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने उनकी नई नियुक्ति को अस्वीकार कर दिया है। सेक्टर अध्यक्षों ने कहा कि जब तक जिलाध्यक्ष को नहीं बदला जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व का सम्मान करते हैं, लेकिन संगठन की मजबूती के लिए गलत निर्णयों का विरोध जरूरी है। बैठक के बाद वीरेन्द्र कुमार, विशाल गौतम, राम आशीष गौतम, जीतेन्द्र, रामकृपाल, जीत बहादुर, अयोध्या, सुन्नू लाल, रमेसर, महेश कुमार, लड्डू लाल, उदयभान, राजकुमार, राजेन्द्र, रामनिवास, लालू प्रसाद, वशीधर समेत 30 से अधिक सेक्टर अध्यक्षों ने हस्ताक्षर कर पत्र पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भेजा है। सेक्टर अध्यक्षों ने कहा कि यदि शीर्ष नेतृत्व ने उनकी आपत्तियों पर ध्यान नहीं दिया तो वे संगठनात्मक आंदोलन को और तेज करेंगे। बसपा जिलाध्यक्ष राजकुमार आर्य ने बताया कि उनके पदाधिकारी काम कर रहे हैं। विरोध की कोई जानकारी नहीं है। पता कराते हैं, यदि कुछ लोग ऐसा किए हैं तो शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराएंगे।