डिप्थीरिया की रोकथाम को 20 अप्रैल से चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान
Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर में डिप्थीरिया के संभावित प्रकोप को रोकने के लिए प्रशासन ने विशेष टीकाकरण अभियान की घोषणा की है। 20, 21, 23, 24, 27, 28 और 30 अप्रैल को सभी विकासखंडों में बच्चों को टीके लगाए जाएंगे। डीएम ने सभी विभागों के बीच समन्वय पर जोर दिया है ताकि अभियान सफल हो सके।

सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। जनपद में डिप्थीरिया के संभावित प्रकोप की रोकथाम को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने बताया कि 20, 21, 23, 24, 27, 28 और 30 अप्रैल को जनपद के सभी विकासखंडों में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सरकारी व निजी स्कूलों व मदरसों में अध्ययनरत बच्चों को आयु वर्ग के अनुसार टीके लगाए जाएंगे।डीएम ने बताया कि कक्षा एक (5-6 वर्ष) के बच्चों को डीपीटी-दो बूस्टर, कक्षा 4-5 (10 वर्ष) के बच्चों को टीडी-10 और कक्षा 10-11 (16 वर्ष) के विद्यार्थियों को टीडी-16 का अतिरिक्त डोज दिया जाएगा। डीएम ने अभियान की सफलता के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए निर्देश दिया कि 16 अप्रैल तक ब्लॉक स्तरीय बैठकें व संवेदीकरण कार्यक्रम पूरे कर लिए जाएं।
वहीं 17 अप्रैल तक स्कूलों की कार्ययोजना तैयार कर ली जाए और 18 अप्रैल तक जनपद स्तरीय समेकित कार्ययोजना उपलब्ध करा दी जाए, ताकि अभियान का संचालन सुचारू रूप से हो सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


