Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsDevotional Procession for Shri Ram Katha and Ram Leela at Baba Maheshwar Nath Temple
गाजा बाजा संग निकली कलश यात्रा में झूमे श्रद्धालु

गाजा बाजा संग निकली कलश यात्रा में झूमे श्रद्धालु

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर में बाबा महेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में श्री श्री सूर्य महायज्ञ के तहत सगीतमयी श्रीराम कथा और रामलीला कार्यक्रम के लिए कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापना की। कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को किया जाएगा और 10 जनवरी को समापन होगा।

Jan 03, 2026 01:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के देईपार स्थित बाबा महेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में श्री श्री सूर्य महायज्ञ पर सगीतमयी श्रीराम कथा व रामलीला कार्यक्रम को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। गाजा बाजा संग निकले श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर वापिस कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापित किया गया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम को लेकर कलश यात्रा का शुभारंभ देईपार स्थित बाबा महेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर से किया गया। इसको लेकर कलश यात्रा में शामिल होने के लिए बालिकाओं व महिलाओं की भीड़ सुबह से जुटने लगी। जो लगभग 12 बजे गांव के मंदिर से निकलकर सिलोखरा चौराहा, रेहरा पुल, महुआ, मिश्रौलिया, औसानपुर डुमरियागंज मंदिर चौराहे से इटवा मार्ग से राप्ती नदी तट पर पहुंचे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जहां श्रद्धालुओं ने कलश में नदी का जल भरकर पुनः उसी रास्ते वापिस हुए। इस बीच डीजे की धुन पर श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। यात्रा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश की स्थापना की गई। श्री श्री सूर्य महायज्ञ के सदस्य बाबा दिलीप दास ने बताया कि श्री राम कथा का शुभारंभ शनिवार को एक बजे उसी दिन रामलीला का शुभारंभ रात्रि सात बजे किया जाएगा। जिस के समापन अवसर 10 जनवरी को पूर्णाहुति हवन एवं भंडारा के साथ किया जाएगा उन्होंने क्षेत्रीय श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में प्रतिदिन पहुंचकर प्रवचन सुनने की अपील की है। इस दौरान पूर्व विधायक राघवेन्द्र सिंह, लवकुश ओझा, चंद्र चौधरी, रघुनंदन पांडेय, उमाशंकर लाल श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव महेश गुप्ता , धेश्याम, राजेंद्र यादव, कास गुप्ता, विनोद सोनी, गौरीशंकर, सुभाष आदि मौजूद रहे।