Devotional Power Importance of Worship in Hinduism देवी देवताओं की आराधना करने से मन को मिलती है शांति, Siddhart-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsDevotional Power Importance of Worship in Hinduism

देवी देवताओं की आराधना करने से मन को मिलती है शांति

Siddhart-nagar News - भक्ति में शक्ति होती है और देवी-देवताओं के प्रति आस्था रखने वाले लोग हमेशा खुशहाल रहते हैं। भानपुररानी गांव में मां दुर्गा पंडाल में आयोजित कथा में पंडित प्रसाद दुबे ने कहा कि मानव जीवन को सफल बनाने...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थThu, 2 Oct 2025 02:47 AM
share Share
Follow Us on
देवी देवताओं की आराधना करने से मन को मिलती है शांति

बयारा। भक्ति में काफी शक्ति होती है,जिनके दिल में देवी-देवताओं के प्रति आस्था व भक्तिभाव होता है उनका जीवन हमेशा सुखी और खुशहाल रहता है। इसलिए सनातन धर्म के मानने वालों को ईश्वर के साथ देवी देवताओं की आराधना पूरे मनोयोग से करने पर मन को शांति मिलती है। ये बातें मंगलवार की रात क्षेत्र के भानपुररानी गांव में स्थापित मां दुर्गा पंडाल में आयोजित कथा में पंडित पुजारी प्रसाद दुबे ने कहीं। उन्होंने कहा कि मानव का जीवन बड़े ही भाग्य से मिलता है इसलिए प्रत्येक मानव को चाहिए कि अपने अच्छे कार्यों व देवी देवताओं की आराधना कर ईश्वर से प्राप्त मानव जीवन को सफल बनाएं।

इस दौरान ओमप्रकाश श्रीवास्तव, संतोष अग्रहरि, संतोष सैनी, अंशू श्रीवास्तव, प्रिंस कन्नौजिया, विशाल मौर्य, आदेश श्रीवास्तव,नीरज अग्रहरि, रघुराई पाठक, आर्यन श्रीवास्तव, धीरज अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।