ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशप्रभु के जन्म की कथा सुन भाव विभोर हो गए श्रद्धालु

प्रभु के जन्म की कथा सुन भाव विभोर हो गए श्रद्धालु

10 एसआईडीडी 14: बिस्कोहर कस्बे के अटल नगर में शुक्रवार की रात प्रभु के जन्म की कथा के दौरान मनोहारी झांकी निकाली...

प्रभु के जन्म की कथा सुन भाव विभोर हो गए श्रद्धालु
हिन्दुस्तान टीम,सिद्धार्थSun, 11 Jun 2023 02:10 AM
ऐप पर पढ़ें

बिस्कोहर। हिन्दुस्तान संवाद

बिस्कोहर कस्बे के अटल नगर वार्ड में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन शुक्रवार रात कथा व्यास आचार्य दयानन्द शुक्ल ने प्रभु श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाई। कथा सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।

कथा व्यास ने बताया कहा कि कंस के अत्याचार से तीनों लोक त्राहि-त्राहि कर रहा था। इसे देख भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लिया। कंस अपनी बहन देवकी की शादी वासुदेव से धूमधाम से कराने के बाद जब उन्हें छोड़ने जा रहा था तभी भविष्यवाणी सुनकर उसकी सारी खुशी काफूर हो गई। उसने वासुदेव व देवकी को कारागार में डाल दिया और एक-एक कर उनके बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। जब प्रभु ने आधी रात को अवतार लिया तो सारे पहरेदार गहरी निद्रा में सोए हुए थे और हथकड़ियां व कारागार के ताले अपने आप खुल गए। वासुदेव ने कृष्ण को टोकरी में रखकर गोकुल में छोड़ आए और वहां से माया रूपी बालिका को अपने साथ ले आए। इधर जब कंस बच्चे के रोने की आवाज सुना तो कारागार की तरफ दौड़ पड़ा। उनके हाथों से छीनकर जैसे ही उसने माया को जमीन पर पटकने का प्रयास किया तो वह उसके हाथ से छूटकर आकाश में चली गई और कहा कि तुझे मारने वाला गोकुल में जन्म ले चुका है। कथा के दौरान प्रभु श्रीकृष्ण के जन्म की मनमोहक झांकी भी निकाली गई। इसे देख श्रद्धालु झूम उठे। इस मौके पर यशवंत सिंह, हीरा देवी, पंकज सिंह, मनोज, आर्यन, अंकुर आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें