भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म वर्णन सुन झूमे श्रद्धालु, निकली झांकी

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - 29 एसआईडीडी 13: डुमरियागंज कस्बा के बैदौला में चल रही श्रीमदभागवत कथा में कथावाचक संपूर्णानंद शास्त्री के गोद में श्रीकृष्ण के बालरूप की झांकी

भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म वर्णन सुन झूमे श्रद्धालु, निकली झांकी

डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज कस्बा के बैदौला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार की रात अयोध्या से आए कथावाचक संपूर्णानंद शास्त्री ने श्रीकृष्ण जन्म का वर्णन किया। इसे सुनकर श्रद्धालु झूम उठे। इस दौरान श्रीकृष्ण के बाल रूप की मनोहरी झांकी भी प्रस्तुत की गई।कथावाचक ने कहा कि जब अत्याचारी कंस के पाप से धरती डोलने लगी तो भगवान कृष्ण को स्वयं अवतरित होना पड़ा। भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गए और पहरेदार सो गए। यह देख वासुदेव और देवकी बंधन मुक्त होकर भगवान श्रीकृष्ण को लेकर गोकुल पहुंच गए। श्रीकृष्ण जन्म उत्सव पर नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की प्रस्तुत गीत पर मंत्रमुग्ध होकर श्रद्धालुओं ने झूमते हुए प्रभु कृष्ण के खूब जयकारे लगाए।

इससे पूरा पंडाल गूंज उठा। इस दौरान यज्ञाचार्य अजीत, सत्यम, जगदीश गिरि, अनिल पासवान, कन्हैया, रामसागर, प्रेमचंद, प्रदीप पाण्डेय, राधे रमण अग्रहरि, हनुमान पाण्डेय, रामसागर आदि मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।