Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsDense Fog and Severe Cold Grip Siddharthnagar Residents Seek Relief
घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा जिला, ठंड से लोग रहे बेहाल

घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा जिला, ठंड से लोग रहे बेहाल

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर में घना कोहरा और ठंड ने जन जीवन को प्रभावित किया है। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे और अलाव के चारों ओर जमा रहे। सुबह में अधिकतर लोग घरों में दुबके रहे, जबकि सड़कों पर आवाजाही कम थी। कोहरे के कारण स्कूलों में छुट्टी रही, जिससे बच्चों को राहत मिली।

Feb 08, 2026 03:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। घने कोहरे की चादर में जिला लिपटा रहा। बारह बजे के बाद कोहरे की चादर को चीर कर सूरज तो दिखा लेकिन गर्माहट कम रही। ठंड से जंग लड़ने के लिए अलाव सहारा बना रहा। दोपहर में सूरज निकलने से लोग अलाव से दूर हुए। पूरे दिन लोग गर्म कपड़ों में जकड़े रहे। सड़कों पर आवाजाही कम रही। जिला गलन भरी ठंड की चपेट में है। एक हफ्ते से जिले में कोहरा कोहराम मचाए हुए है। दो दिन तो कोहरे की वजह से सूरज नहीं दिखा। शनिवार को तो झलक दिखाकर गायब हो गया। शुक्रवार व शनिवार को पूरे दिन कोहरा पड़ता रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रविवार को कोहरे को देख कर लग रहा था कि धूप नहीं आएगी लेकिन बारह बजे के बाद धूप आ गई। हल्की सी सूरज सी सूरज की रोशन किसी को भी गर्माहट का एहसास नहीं करा सकी। कोहरा घना होने की वजह से वाहनों को हेड लाइट जला कर चालकों को चलाना पड़ रहा था फिर भी विजीबिलिटी इतनी कम थी कि चाह कर भी फर्राटा नहीं भर पा रहे थे। सड़क पर वाहन भी दोपहर तक कम दिखाई दिए। गलन को भेदने में गर्म कपड़े नाकाम रहे। हालत यह थी कि पूरे दिन लोग गर्म कपड़ों में जकड़े रहे। गलन इतनी अधिक है कि जब तक कोहरा नहीं छंटा अलाव ही ठंड से बचाने का सहारा बना रहा। शहर के मोहल्लों से लेकर घरों तक में अलाव जलते रहे। ग्रामीण क्षेत्रों की भी यही स्थिति है। लोग अलाव के ईद गिर्द जमे रह रहे। कोहरा व गलन से जन जीवन प्रभावित है। घरों में दुबके रहे लोग, सड़कों पर सन्नटा अधिक कोहरा व गलन भरी ठंड से अधिकांश लोग सुबह में घरों में दुबके रहे। सड़कों पर सन्नटा पसरा रहा। घर-घर अलाव जला कर लोग ठंड से निजात पाने की कोशिश में लगे रहे। वही लोग बाहर आ रहे थे जिन्हें जरूरी काम था। बच्चों को लोगों ने बाहर निकलने ही नहीं दिया। रविवार को स्कूलों में छुट्टी रहने से बच्चों को राहत रही।