तराई के आंगन में हर दिन बदल रहा मौसम का मिजाज
Siddhart-nagar News - इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। जमर्रा के कामों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह के समय ठंड का असर भी तेज रहा, जिससे खासकर बुजुर्गों, बच्चों और खेतों में

इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। तराई के आंगन में बुधवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। दृश्यता बेहद कम रहने से सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए और लोगों को रोजमर्रा के कामों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह के समय ठंड का असर भी तेज रहा, जिससे खासकर बुजुर्गों, बच्चों और खेतों में काम करने वाले लोगों को परेशानी हुई। दिन चढ़ने के साथ मौसम में धीरे-धीरे बदलाव दिखा। करीब दस बजे के बाद कोहरा छंटने लगा और दोपहर होते-होते तेज धूप निकल आई। धूप खिलने से ठंड के असर में कमी आई और लोगों ने राहत की सांस ली।
बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी चहल-पहल बढ़ती दिखी। धूप निकलते ही लोग अलाव छोड़कर खुले स्थानों में बैठे नजर आए। हालांकि राहत के बीच बर्फीली पछुआ हवा ने लोगों को परेशान किया। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में सुबह के समय कोहरा बने रहने और दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तापमान में उतार-चढ़ाव का असर फसलों पर भी पड़ सकता है। ऐसे में किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



