बांसी नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार को लेकर दिया ज्ञापन
चित्र परिचयसमें नगर पालिका परिषद बांसी की सीमा विस्तार एवं परिसीमन की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की गई। सौंप ज्ञापन में कहा गया कि नगर पा

बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। आदर्श व्यापार मंडल बांसी की तरफ से मंडलायुक्त/विहित प्राधिकारी अधिकारी नगर निकाय, डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सांसद जगदंबिका पाल के विधानसभा प्रभारी प्रिंस शर्मा को सौंपा गया। यह ज्ञापन व्यापार मण्डल के कैम्प कार्यालय पर दिया गया। जिसमें नगर पालिका परिषद बांसी की सीमा विस्तार एवं परिसीमन की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की गई।सौंप ज्ञापन में कहा गया कि नगर पालिका परिषद बांसी की जनसंख्या वृद्धि, व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार तथा आसपास के गांवों के शहरीकरण को देखते हुए सीमा विस्तार अत्यंत आवश्यक है। रेलवे स्टेशन, मालगोदाम सहित आसपास के क्षेत्रों को नगर पालिका सुविधाओं से जोड़ने तथा पार्क, स्टेडियम, आवासीय एवं गैर आवासीय शैक्षिक संस्थानों सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए सरकारी भूमि की आवश्यकता को भी प्रमुख कारण बताया गया।
साथ ही बताया कि पूर्व में तत्कालीन जिलाधिकारी एवं उप जिलाधिकारी द्वारा सीमा विस्तार और परिसीमन की प्रक्रिया में काफी कार्य किया जा चुका था तथा शामिल किए जाने वाले क्षेत्रों और गांवों की पहचान एवं चिन्हांकन का कार्य लगभग पूर्ण हो गया था, लेकिन अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद यह प्रक्रिया प्रभावित हो गई, जिससे आमजन में निराशा का माहौल है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने कहा कि बांसी के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए नगर पालिका सीमा विस्तार समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रशासन को जनहित में लंबित प्रक्रिया को जल्द पूरा करना चाहिए। इस दौरान कार्य समिति सदस्य देवव्रत वर्मा, अरविन्द कुमार जायसवाल सहित व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


