Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsDelhi Car Blast Indian Government Alerts to Investigate MBBS Graduates from Al-Falah University
विदेश से एमबीबीएस किए चिकित्सकों का खंगाला जा रहा डेटा

विदेश से एमबीबीएस किए चिकित्सकों का खंगाला जा रहा डेटा

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। दिल्ली कार धमाके में फरीदाबाद के धौज स्थित अल-फलहा यूनिवर्सिटी से

Thu, 27 Nov 2025 12:34 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। दिल्ली कार धमाके में फरीदाबाद के धौज स्थित अल-फलहा यूनिवर्सिटी से पढ़ाई किए चिकित्सकों का कनेक्शन मिलने के बाद भारत सरकार अलर्ट है। अब विदेश से एमबीबीएस की डिग्री लिए छात्रों का जनपद समेत देश भर में डेटा खंगाला जा रहा है। चर्चा है कि इस डेटा के बहाने कश्मीरी चिकित्सकों की तलाश हो रही है। सरकार के निर्देश पर आईबी व एलआईयू के अधिकारी अलर्ट हैं। यह अधिकारी स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर चिकित्सकों की डिटेल जुटाने में लगे हैं। दरअसल, दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के पास 10 नवंबर को चलती कार में विस्फोट हो गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसमें नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले की हुई जांच में फरीदाबाद के धौज स्थित अल-फलहा यूनिवर्सिटी का कनेक्शन मिला है। इस यूनिवर्सिटी से चिकित्सक की शिक्षा हासिल किए कश्मीरी छात्रों ने विस्फोट की घटना को अंजाम दिया है। इसकी जांच में पुष्टि हुई है। इसके बाद भारत सरकार जनपद समेत देश भर में अलर्ट जारी करते हुए विदेश से एमबीबीएस किए चिकित्सकों की तलाश शुरू कर दी है। भारत सरकार से निर्देश मिलते ही जनपद में आईबी व एलआईयू के अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। यह सभी स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर चिकित्सकों की डिटेल जुटाने में जुट गए हैं। चर्चा है कि इस डिटेल के बहाने कश्मीर निवासी चिकित्सकों की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि उनकी गतिविधियों की जानकारी हो सके। सरकार के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग, मेडिकल कॉलेज में सेवारत चिकित्सकों की डिटेल खंगाली जा रही है। इसके अलावा प्राइवेट चिकित्सकों के बारे में भी जानकारी इकट्ठा हो रही है। जिसमें चिकित्सक का स्थाई व अस्थाई निवास कहां है। चिकित्सक ने पढ़ाई कहां से की है। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग स्थल कहां है। एमसीआई की परीक्षा कब उत्तीर्ण किया है, आदि जानकारी इकट्ठा की जा रही है। सरकार की इस सख्ती से स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोगों में बेचैनी बढ़ गई है। शासन की गोपनीय टीम की ओर से चिकित्सकों के संदर्भ में जानकारी मांगी गई है। इस संदर्भ में डिटेल जुटाया जा रहा है। जिसे समय से संबंधित को भेज दिया जाएगा। डॉ. रजत कुमार चौरसिया, सीएमओ