सड़क बनने के दो माह बाद ही उखड़ रही गिट्टियां
Siddhart-nagar News - पथरा बाजार के धरमपुरवा से रमावपुर दूबे तक जाने वाली सड़क की मरम्मत दो महीने पहले की गई थी, लेकिन अब फिर से गिट्टियां उखड़ने लगी हैं। क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि मानक की अनदेखी के कारण सड़क पुनः क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

पथरा बाजार। क्षेत्र के धरमपुरवा से रमावपुर दूबे तक जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत करीब दो माह पूर्व हुई थी और अभी से गिट्टियां उखड़ने लगी। जिससे सड़क पुन: क्षतिग्रस्त हो रही है। क्षेत्र के लालजी चौरसिया, गोरखनाथ चौरसिया, ओम प्रकाश मिश्र, राम प्रकाश, अब्बूस, राम उजागिर चौरसिया, नन्हें माली सहित ने बताया कि यह मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। सड़क पर जगह-जगह गड्ढा हो गया था। जो लगभग दो माह पहले बनाया गया लेकिन मरम्मत के दौरान मानक की अनदेखी की गई जिसके चलते जगह जगह सड़क उजड़ गई अब दुबारा मार्ग क्षतिग्रस्त होने से हम क्षेत्र के लोगों को दुबारा कठीनाईयो का सामना करना पड़ेगा।
जेई हर्षित कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। ठेकेदार को सही कराने के लिए बोला गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


