एनसीआरपी शिकायतों के निस्तारण में लाएं तेजी

Feb 28, 2026 02:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

Siddhart-nagar News - 27 एसआईडीडी 02: इटवा में शुक्रवार को साइबर हेल्प डेस्क कर्मियों के साथ सीओ पवीन प्रकाश ने बैठक की

एनसीआरपी शिकायतों के निस्तारण में लाएं तेजी

इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा कार्यालय में शुक्रवार को सीओ पवीन प्रकाश ने सर्किल इटवा के साइबर हेल्प डेस्क कर्मियों के साथ बैठक कर एनसीआरपी पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा की। बैठक में इटवा, मिश्रौलिया और गोल्हौरा थाना के साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मी मौजूद रहे। सीओ ने निर्देश दिए कि पोर्टल पर दर्ज प्रत्येक शिकायतों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध के मामलों में शुरुआती कार्रवाई बेहद महत्वपूर्ण होती है। देरी होने पर धनराशि की रिकवरी और आरोपियों तक पहुंचना कठिन हो जाता है। इसलिए सभी लंबित प्रार्थनापत्रों की दैनिक समीक्षा कर प्रगति अपडेट की जाए।

बैठक में एमयूएलई अकाउंट और प्वाइंट ऑफ सेल से जुड़े मामलों की जांच पर विशेष जोर दिया गया। संदिग्ध खातों की पहचान कर तत्काल फ्रीजिंग, लेनदेन का विश्लेषण और संबंधित बैंकों से समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान डीआईजी रेंज द्वारा जारी साइबर अपराध रोकथाम संबंधी बुकलेट की जानकारी भी कर्मियों को दी गई। सीओ ने कहा कि कार्रवाई के साथ आमजन को जागरूक करना भी जरूरी है, ताकि साइबर ठगी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।