साइबर अपराध के लंबित मामलों का जल्द करें निस्तारण-सीओ

Feb 27, 2026 02:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

Siddhart-nagar News - डुमरियागंज में सीओ बृजेश कुमार वर्मा ने साइबर सेल के अधिकारियों के साथ लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने साइबर अपराध से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण की आवश्यकता पर जोर दिया। फरियादियों के साथ विनम्र व्यवहार करने और गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए दिशा-निर्देश दिए।

साइबर अपराध के लंबित मामलों का जल्द करें निस्तारण-सीओ

डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। सीओ बृजेश कुमार वर्मा ने गुरुवार को डुमरियागंज स्थित कार्यालय पर सर्किल के चारों थाने में नियुक्त साइबर सेल से जुड़े अधिकारी व कर्मचारियों के साथ अर्दली रूम, अपराध बैठक कर लंबित मामलों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने साइबर अपराध से जुड़े लंबित मामलों के जल्द निस्तारण करने को कहा। सीओ ने लंबित मामलों की संख्या की जानकारी लेकर कहा कि जब पीडि़तों को न्याय मिलने में देरी होती है तो इससे समाज में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा होता है। उन्होंने भवानीगंज, त्रिलोकपुर, पथरा बाजार व थाना डुमरियागंज के जिम्मेदारों से बारी बारी उनके क्षेत्र के मामलों की जानकारी ली।

उन्होंने शिकायत लेकर पहुंचने वाले फरियादियों से विनम्र व्यवहार करने व गुणवत्तापरक निस्तारण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीओ ने साइबर अपराध के रोकथाम संबंधी प्रचार प्रसार, साक्ष्य के आधार पर विवेचनाओं का निस्तारण एवं आरोपियों के प्रति वैधानिक कार्यवाही किए जाने आदि बिंदुओं पर सख्त निर्देश दिया। कहा जनशिकायतों के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस दौरान भवानीगंज थानाध्यक्ष बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।