कला उत्सव में विद्यालयों के बच्चों की रही बेहतरीन प्रस्तुति

कला उत्सव में विद्यालयों के बच्चों की रही बेहतरीन प्रस्तुति

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर में जनपद स्तरीय कला उत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न विद्यालयों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। लोकनृत्य, लोकगीत, संगीत वादन, शास्त्रीय नृत्य और चित्रकला प्रतियोगिता में कई विद्यालयों ने...

Aug 26, 2025 06:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद स्तरीय कला उत्सव का आयोजन सोमवार को रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में किया गया। इसमें लोकनृत्य समूह कार्यक्रम में राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहन कोला प्रथम, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार द्वितीय व सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लोकगीत में शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ प्रथम, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार द्वितीय व राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहनकोला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। संगीत वादन में कुमुदलता शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ प्रथम, प्रभात नारायण ताल वादन में प्रथम स्थान हासिल किया। शास्त्रीय नृत्य एकल कार्यक्रम में नैना शर्मा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार प्रथम, कुमारी ईशा जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई द्वितीय एवं शिवनंदी शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ ने तृतीय स्थान हासिल किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चित्रकला प्रतियोगिता में अर्चना चौरसिया राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरवटिया प्रथम, नैना कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार द्वितीय एवं अंजली जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में जय किसान इंटर कालेज सकतपुर सनई, श्री सिंहेश्वरी इण्टर कालेज तेतरी बाजार, जनता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उदयराज गंज, शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरवटिया बाजार, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तेतरी बाजार, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहनकोला एवं अन्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कला उत्सव कार्यक्रम में एकल शास्त्रीय गायन, समूह लोकगीत, लोकनृत्य, दृश्यकला, मूर्तिकला, कहानी आदि विधाओं से संबंधित उत्कृष्ट प्रस्तुति दी।