Siddhart Nagar News: पति-पत्नी के बीच हुए विवाद को पुलिस ने सुलझाया
हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर में जरीना बानो ने पुलिस को पति बकिस अहमद के साथ पारिवारिक विवाद की शिकायत दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की और पति को पत्नी के साथ विवाद न करने की हिदायत दी। अंततः दोनों ने आपसी समझौता कर लिया और खुशी-खुशी अपने घर लौट गए।

Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। जरीना बानो पत्नी बकिस अहमद निवासी आजादनगर थाना सिद्धार्थनगर ने प्रार्थना पत्र दिया था कि पति से छोटी-छोटी बातो को लेकर पारिवारिक विवाद है। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग कर समझाया गया। पति को हिदायत की गई कि पत्नी के साथ कोई विवाद न करे। पति-पत्नी आपसी सहमति से सुलह-समझौता कर एक साथ राजी खुशी अपने घर चले गए।

