वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रखी गई सीसी सड़क व तोरण द्वार की आधारशिला

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

चित्र परिचयनगर पंचायत के सादीजोत में सीसी रोड के साथ अहिल्याबाई होलकर के नाम पर बनेगा तोरण द्वार डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। बढ़नीचाफा नगर पंचायत क

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रखी गई सीसी सड़क व तोरण द्वार की आधारशिला

बढ़नीचाफा नगर पंचायत के सादीजोत में सीसी रोड के साथ अहिल्याबाई होलकर के नाम पर बनेगा तोरण द्वार डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद।

निर्माण की शुरुआत

बढ़नीचाफा नगर पंचायत के सादीजोत में सीसी रोड के अलावा अहिल्याबाई होलकर के नाम पर तोरण द्वार बनेगा। जिसका शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच चेयरमैन धर्मराज वर्मा ने आधारशिला रखी। जहां उन्होंने कहा कि हिंदुत्व व विकास के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

Voice of UP

तोरण द्वार का महत्व

चेयरमैन ने बताया कि बढ़नी चाफा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 गुरु गोरक्षनाथ नगर सादी जोत में करीब साढ़े पचीस लाख रुपए की लागत से बनने वाली सीसी सड़क व सनातन संस्कृति की गौरव, श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर सहित अनेक मंदिरों के जीर्णोद्धार कराने वाली लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के नाम पर बनने वाले भव्य तोरण द्वार बनना है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि प्रथम चरण में नगर के सभी गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ा जाए। इसी क्रम में एक और महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। अब यहां के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसके अलावा भारत की आत्मा सनातन धर्म की प्रेरणास्रोत लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के सम्मान में बनने वाला तोरण द्वार बढ़नी चाफा नगर की सांस्कृतिक पहचान और गौरव का प्रतीक बनेगा। इस दौरान मंटू पाण्डेय, शिव कुमार, शैलेन्द्र गुप्ता, राहुल देव गौड़, प्रदीप मौर्य आदि मौजूद रहें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तोरण द्वार का निर्माण कहाँ हो रहा है?
तोरण द्वार का निर्माण बढ़नीचाफा नगर पंचायत के सादीजोत में हो रहा है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।