
मनरेगा का केंद्र सरकार द्वारा नाम बदलने का विरोध, किया प्रदर्शन
Siddhart-nagar News - चित्र परिचयमनरेगा का केंद्र सरकार द्वारा नाम बदलने का विरोध, किया प्रदर्शनमनरेगा का केंद्र सरकार द्वारा नाम बदलने का विरोध, किया प्रदर्शनमनरेगा का कें
सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। केंद्र की सरकार द्वारा लोकसभा में मनरेगा से संबंधित बिल पेश किए जाने और महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने की साजिश का आरोप लगाते हुए सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद की अगुवाई में शहर में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चित्र हाथ में लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन के दौरान सरकार विरोधी नारे लगाए। जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद ने कहा कि लोकसभा में पेश किया गया मनरेगा संबंधी बिल मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करने और इस जनकल्याणकारी योजना को धीरे-धीरे समाप्त करने की साज़िश है।
मनरेगा केवल एक योजना नहीं बल्कि गरीब, किसान और मजदूर की जीवनरेखा है। लोकसभा में पेश किया गया बिल और मनरेगा का नाम बदलने का प्रयास महात्मा गांधी के विचारों पर सीधा हमला है। अनिल सिंह अन्नू एवं सादिक अहमद और बदरे आलम ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों से रोज़गार और गांधी से उनका सम्मान छीनना चाहती है जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। जिला महासचिव सतीश चन्द्र त्रिपाठी, राजन श्रीवास्तव, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने मनरेगा से छेड़छाड़ और नाम बदलने का फैसला वापस नहीं लिया तो कांग्रेस पार्टी सड़कों से संसद तक व्यापक आंदोलन छेड़ेगी। इस दौरान जिल्ले गालिब, पवन पांडेय, रियाज़ मनिहार, सुदामा प्रसाद, होरी लाल श्रीवास्तव, रितेश त्रिपाठी, रितेश त्रिपाठी, मुकेश चौबे, शाहिद प्रधान, रियाजउद्दीन राईनी, उजैर खान, दिवाकर त्रिपाठी, रिजवान खान, मोहम्मद आसिफ, विज्ञानी बाबा, दिलीप कुमार, आलोक, गुल्ली आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




