सिलेंडर न मिलने से व्यापारियों का रोजगार ठप, ज्ञापन
Siddhart-nagar News - डुमरियागंज में कमर्शियल गैस की आपूर्ति बंद होने से होटल और ठेला व्यापारियों की रोजी-रोटी पर संकट आ गया है। व्यापार संघ के सदस्यों ने तहसील परिसर में जाकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की है। व्यापारियों ने बताया कि वे कमर्शियल गैस पर निर्भर हैं।

डुमरियागंज। कमर्शियल गैस की आपूर्ति बंद हो जाने की वजह से होटल, ठेला पर व्यापार करने वाले व्यापारियों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इस समस्या से निजात पाने के लिए डुमरियागंज व्यापार संघ के बैनर तले कस्बा में एकत्रित हुए दो दर्जन व्यापारियों ने तहसील परिसर में पहुंचकर नायब तहसीलदार विष्णु प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंप कर समस्या समाधान करने की मांग की है। अखिल भारतीय व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष सुगंध अग्रहरि के नेतृत्व में हरीश कुमार, मोहम्मद आरिफ , वीरेंद्र प्रसाद, रियाज , प्रमोद कुमार , दुर्गा प्रसाद, नजीर फारूकी, सुनील कुमार ने नायब तहसीलदार को दिए ज्ञापन में बताया कि कस्बा के अलग-अलग स्थानो पर हम लोग होटल व ठेला पर दुकाने कमर्शियल गैस सिलेंडर के सहारे चलाकर घर का खर्चा उठाते है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


