
प्राथमिक विद्यालय में तिथि भोजन का आयोजन
संक्षेप: Siddhart-nagar News - चित्र परिचयर बच्चे उत्साहित दिखे। स्वादिष्ट व पोष्टिक भोजन ग्रहण कर बच्चों के चेहरे खिल गए। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को पौष्टिक भोजन भी मिल सके, इसके लि
बांसी। खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भूपतजोत में तिथि भोजन के तहत सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। आयोजन को लेकर बच्चे उत्साहित दिखे। स्वादिष्ट व पोष्टिक भोजन ग्रहण कर बच्चों के चेहरे खिल गए। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को पौष्टिक भोजन भी मिल सके, इसके लिए सरकार द्वारा कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। प्रधानाध्यापक धीरज प्रसाद गौड़ की देखरेख में आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों के अलावा अभिभावक तथा क्षेत्र के कुछ गणमान्य लोगों ने भी सहभागिता किया। उन्होंने कहा कि मध्यान्ह भोजन मीनू के अतिरिक्त सलाद, पूड़ी के साथ मटर पनीर की सब्जी बनवाई गई। बच्चों ने मटर- पनीर की तारीफ करते हुए कहा कि आज का भोजन बहुत रुचिकर व स्वादिष्ट लगा।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




