Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsCold Weather Linked to Rising Depression Vitamin D Deficiency Affects Citizens
मौसम में बदलाव से सामान्य नागरिक डिप्रेशन का शिकार

मौसम में बदलाव से सामान्य नागरिक डिप्रेशन का शिकार

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर। हिन्दुस्तान टीम सर्द मौसम में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। सूरज

Dec 08, 2025 10:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

सिद्धार्थनगर। हिन्दुस्तान टीम सर्द मौसम में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। सूरज की तपिश भी काफी कम हो गई है। इसके चलते शरीर में विटामिन डी की कमी महसूस हो रही है। शरीर से उत्साह-उमंग भी गायब हो गया है। यह समस्या न सिर्फ चिड़चिड़ाहट पैदा कर दिया है, बल्कि मौसम में बदलाव ने सामान्य नागरिक को डिप्रेशन का शिकार बना दिया है। इस समस्या से पीड़ित लोग मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में चिकित्सकीय सलाह लेकर बीमारी से उबरने का प्रयास कर रहे हैं। दरअसल, सूरज की किरणें भी जिंदगी की रफ्तार को तेज करने में काफी सहायक हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तेज धूप के चलते शरीर एनर्जी से भरा रहता है, लेकिन नवंबर माह से मौसम ने अंगड़ाई लेनी शुरू कर दी है। दिन छोटा होने लगा है। सूरज निकलने व डूबने के समय में काफी अंतर आ गया है। इसके चलते शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन डी नहीं मिल पा रही है। इस बीच मौसम कभी-कभी बिगड़ जा रहा है। इसके चलते दिन भर धूप-छांव का खेल चल रहा है। इसके अलावा मौसम के ठंड होने से शरीर सिकुड़ा रह रहा है। शरीर को विटामिन डी न मिलने से उत्साह, उमंग की कमी महसूस हो रही है। यह सब बातें सोच कर सामान्य नागरिक डिप्रेशन का शिकार हो रहा है। इस समस्या से पीड़ित मरीज हर रोज मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श ले रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि ठंड मौसम को लेकर अधिक सोचने-विचार करने पर दिक्कतें गंभीर हो सकती हैं। ऐसे में मौसम के साथ खुद को ढालने का प्रयास करें और दिनचर्या को बेहतर रखना फायदेमंद रहेगा। इसका रखें विशेष ख्याल हेल्दी लाइफ स्टाइल में रहें। समय से सोएं। नियमित व्यायाम करें। भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करें। मौसम में बदलाव होने से सामान्य नागरिक भी डिप्रेशन का शिकार हो रहा है। इसे लेकर सभी को सतर्कता बरतने की जरूरत है। डिप्रेशन की जरा भी दिक्कत महसूस होने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लें और दिनचर्या को बेहतर रखें। इसमें लापरवाही गंभीर बीमारी का मरीज बना सकता है। डॉ. मो. अफजल, सहायक आचार्य, मानसिक रोग विभाग, मेडिकल कॉलेज