
इंसानों से लेकर जानवरों को ठंड से बचाव के लिए ओढ़ाया कंबल
Siddhart-nagar News - 11 एसआईडीडी 33: जेल अधीक्षक सचिन वर्मा जरूरतमंद को कंबल देते हुए सहायों के साथ जानवरों पर भारी पड़ने लगी है। इसे मद्देनजर रखते हुए जिला जेल अधीक्षक सच
सिद्धार्थनगर, हिटी। जिले में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बढ़ती ठंड गरीबों, असहायों के साथ जानवरों पर भारी पड़ने लगी है। इसे मद्देनजर रखते हुए जिला जेल अधीक्षक सचिन वर्मा ने गुरुवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंच कर गरीबों, निराश्रारितों के बीच कंबल तो बांटे ही गोशालओं में पहुंच कर वह रह रहे बेजुबानों व उनकी देखरेख करने वालों में कंबल का वितरण किया। शहर के उन इलाकों में जेल अधीक्षक पहुंचे जहां गरीब व निराश्रारित लोग रहते हैं। सड़कों के किनारे व झुग्गियों में दस्तक दी और उनके बीच कंबल का वितरण किया जिससे ठंड से बच सकें।
उन्होंने गोशाला पहुंच कर वहां पर मौजूद गोवंशों को कंबल ओढाया जिससे ठंड से बेजुबान बच सकें। जेल अधीक्षक ने गोशालाओं में रह कर गोवंशों की देखभाल करने वालों को भी ठंड से बचाव के लिए कंबल दिया। बताया कि 450 कंबलों का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा करना बड़ा ही पुण्य का काम है। इसमें हर किसी को भागीदारी निभानी चाहिए जिससे गरीबों को ठंड से बचाया जा सके। इस दौरान मंसूर अहमद, धीरज राय, नौमी लाल, अभिषेक पांडेय, अनूप वर्मा, परमेंद्र आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




