सीएमओ ने मेले का औचक निरीक्षण कर देखी हकीकत
Siddhart-nagar News - 25 एसआईडीडी 24: सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया ने रविवार को सीएम आरोग्य मेले का निरीक्षण किया।

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया ने रविवार को शोहरतगढ़, जोगिया व नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में पीएचसी पर लगे सीएम आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण कर हकीकत को देखा। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका को चेक किया। इसके बाद चिकित्सक-कर्मचारियों से बातचीत की। फार्मासिस्ट को निर्देशित करते हुए कहा कि पीएचसी पर शत-प्रतिशत दवाएं उपलब्ध रखें और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। सीएमओ सबसे पहले शोहरतगढ़ क्षेत्र के अंतरी बाजार पीएचसी पहुंचे। यह व्यवस्थाओं की हकीकत को देखा। चिकित्सक व कर्मियों से बातचीत किया। मरीजों को मिलने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी इकट्ठा कर साफ-सफाई को लेकर निर्देशित किया।
यहां से सीएमओ जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के पीएचसी जसिया व पीएचसी बभनी बाजार पहुंचे। इन दोनों केंद्रों पर उपस्थिति पंजिका को चेक किया। परिसर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। दवाओं की उपलब्धता को देखा। फार्मासिस्ट को निर्देशित करते हुए कहा कि पीएचसी पर मिलने वाली सभी दवाएं हर हाल में उपलब्ध रखें। मरीजों को किसी भी कीमत पर बाहरी दवा न लिखें। इसके बाद सीएमओ ने नौगढ़ क्षेत्र के कंदवा बाजार पीएचसी पर लगे मेला का निरीक्षण किया। मरीजों से बातचीत किया। चिकित्सक- स्टॉफ को निर्देशित करते हुए कहा कि मौसमी बीमारी से परेशान मरीजों को दवा देने के साथ-साथ सतर्कता बरतने के उपाय बताएं। गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर करें, ताकि समय से इलाज संभव हो सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




