पुलिसिया कार्य प्रणाली से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम, प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के हल्लौर कस्बे के दलित बस्ती में

पुलिसिया कार्य प्रणाली से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम, प्रदर्शन

सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के हल्लौर कस्बे के दलित बस्ती में बुधवार को दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिसिया कार्रवाई से असंतुष्ट एक पक्ष के लोगों ने हल्लौर चौराहे पर गुरुवार की शाम करीब सात बजे डुमरियागंज-बस्ती मार्ग को जाम कर पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। घटना में घायल एक युवक को चारपाई पर लेटाए थे, बाकी अन्य घायल के साथ सौ से अधिक लोग धरना प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहले हल्का दरोगा व कुछ पुलिसकर्मी पहुंचे, बात नहीं बनी तो मामले की सूचना थानेदार को दी गई। करीब आधे घंटे बाद थानेदार श्रीप्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया।दरअसल

हल्लौर गांव के दक्षिण दलित बस्ती में दलित समुदाय के लोग निवास करते हैं, जहां कुछ घुमंतू प्रजाति के लोग भी आकर बस गए हैं। धरना प्रदर्शन में शामिल एक पक्ष के महेंद्र गौतम सहित अन्य लोगों ने बताया कि वह लोग हल्लौर गांव के पुश्तैनी निवासी हैं, इस बस्ती में घुमंतू प्रजाति के एक समुदाय के लोग भी किसी से जमीन लेकर बस गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह लोग अक्सर झगड़ा करते रहते हैं। बुधवार को योजनाबद्ध तरीके से दूसरे गांव से भी अपने समुदाय के लोगों को बुलाकर हमला बोल दिए। जिसमें आदेश कुमार, प्रीतम, अर्जुन, विकास सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया। जिसमें विकास गंभीर चोटे लगने की वजह से वह बार-बार बेहोश हो जा रहा है। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक थाने पर तहरीर दिए जाने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी मामले को लेकर आदेश कुमार, हरीलाल सहित सौ से अधिक की संख्या में महिलाएं व पुरुष हल्लौर चौराहे पर पहुंच गए और घायलों को सड़क पर बिठाकर धरना प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन में शामिल लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इसके अलावा पुलिस पर भीड़ में शामिल लोगों द्वारा पैसा लेने का भी आरोप लगाया जा रहा था। मामले की सूचना मिलते ही हल्के के दरोगा मनोज पटेल व बीट सिपाही आदित्य यादव समेत और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। आधे घंटे के जद्दोजहद के बाद भी प्रदर्शनकारी जाम को समाप्त न करने पर आमादा रहे। मामले की सूचना थानेदार सहित अन्य उच्च अधिकारियों को दीगई। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इस बीच सड़क पर करीब आधे किलोमीटर तक वाहनों का लंबा काफिला लग गया। थानेदार ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता के बाद थाने पहुंचकर तहरीर देने की बात कही और कार्रवाई का पूरा आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी वहां से थाने पहुंचे और तहरीर दी। वहीं दूसरे पक्ष की इंद्रावती पत्नी राजेश सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल है। इंद्रावती की तरफ से भी पुलिस को तहरीर दी गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।