पुरानी रंजिश को लेकर बच्चे को पीटा, कान से बहा खून, केस दर्ज

Mar 11, 2026 12:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - पुरानी रंजिश को लेकर बच्चे को पीटा, कान से बहा खून, केस दर्ज को बच्चे द्वारा ईंट मारने से आरोपियों ने की पिटाई डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरिय

पुरानी रंजिश को लेकर बच्चे को पीटा, कान से बहा खून, केस दर्ज

सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एकघरवा गांव में कुत्तों के झुंड से बचने के लिए एक बच्चे द्वारा ईंट फेकने को लेकर मनबढ़ों ने उसकी पिटाई कर दी। बच्चे के कान से खून आ गया। बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।क्षेत्र के एकघरवा गांव निवासी अवधेश कुमार त्रिपाठी पुत्र गंगा प्रसाद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र हर्षित सात मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे गांव में स्थित किराना की एक दुकान पर सामान खरीदने गया था। रास्ते में कुत्तों के झुंड से बचने के लिए हर्षित ने ईंट फेक दिया।

पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही श्यामसुन्दर, सूरज, सरवन, सतेन्द्र पुत्र किनई अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। विरोध करने पर हर्षित को मारा पीटा और अपने घर के अंदर घसीट कर ले जाने लगे। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी कह रहे थे कि इसको अंदर ले चलो और जान से मार दो। मारपीट के दौरान बच्चे के कान से खून निकलने लगा। खून देखकर व हर्षित द्वारा शोर मचाने पर वह लोग वहां से भाग गए। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।