भाजपा नेताओं को गाली देने वाले व्यक्ति पर केस दर्ज

Feb 16, 2026 05:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर में, भाजपा नेताओं को गाली देने के आरोप में वाल्टरगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता अजय कुमार ने आरोप लगाया है कि प्रमोद यादव ने फेसबुक पर लाइव आकर अपमानित भाषा का प्रयोग किया। इससे समाज में आक्रोश है और शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी भी मिली है।

भाजपा नेताओं को गाली देने वाले व्यक्ति पर केस दर्ज

सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। भाजपा नेताओं को गाली देने के आरोप में सोमवार को बस्ती जिले के वाल्टरगंज पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वाल्टरगंज पुलिस ने यह कार्रवाई पथरा बाजार थाना क्षेत्र के गौरी पाठक गांव निवासी अजय कुमार उर्फ बब्बू पाठक की तहरीर पर की है। पथरा बाजार थाना क्षेत्र के गौरी पाठक गांव निवासी अजय उर्फ बब्बू पाठक ने सोमवार को ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों अंकित त्रिपाठी, प्रशांत पाण्डेय, नवीन दुबे, भनवापुर ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष लालजी शुक्ल के अलावा, राजन अग्रहरि, सचिन, मंटू गौतम, विवेक चौधरी, सुखराम यादव, अनिल कुमार मिश्र, पंडित राम कृष्ण ,मोनू दुबे, ओम प्रकाश ओझा, मनीष तिवारी, अभय देव शुक्ला, राम जी पांडेय आदि के साथ वाल्टरगंज थाने पहुंचे।

उन्होंने थानेदार को तहरीर देकर बताया कि 14 फरवरी को बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पिपरा हिक्का गांव निवासी प्रमोद यादव पुत्र रमाकांत यादव ने फेसबुक के माध्यम से लाइव आकर उन्हें व भनवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा के अलावा समस्त ब्राह्मण समाज को अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर अपमानित किया है। इससे हम व हमारा समाज आहत है। शिकायतकर्ता ने बताया कि प्रमोद यादव लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस प्रकरण से समाज में आक्रोश है। वाल्टरगंज थाना प्रभारी शशांक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।