Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsCareer Guidance Fair in Siddharthnagar Students Seek Expert Advice for Future Success
छात्रों ने दिखाई नई उड़ान की ललक, विशेषज्ञों से पाया भविष्य का मंत्र

छात्रों ने दिखाई नई उड़ान की ललक, विशेषज्ञों से पाया भविष्य का मंत्र

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर के राजकीय इंटर कॉलेज पचमोहनी में कॅरियर गाइडेंस मेला आयोजित हुआ। इस मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके भविष्य के लिए मार्गदर्शन देना था। छात्रों ने विशेषज्ञों से सुझाव लिए और अपने...

Oct 19, 2025 02:02 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। राजकीय इंटर कॉलेज पचमोहनी में शनिवार को कॅरियर गाइडेंस मेले का आयोजन हुआ। मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके भविष्य की दिशा तय करने में उचित मार्गदर्शन देना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए और अपने सपनों को साकार करने के लिए विशेषज्ञों से सुझाव लिए। मेले में बच्चों में उत्साह देखते ही बन रहा था। कोई भविष्य में आईएएस बनना चाहता है, तो कोई डॉक्टर बनकर सेवा करना चाहता है। कुछ छात्र-छात्राओं ने बिजनेस टाइकून बनने की इच्छा जताई और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में योगदान देने का निश्चय किया। राजकीय इंटर कॉलेज इनरी ग्रांट के प्रधानाचार्य समर बहादुर सिंह ने कहा कि सफलता मेहनत और धैर्य से मिलती है, सही दिशा में किया गया प्रयास ही व्यक्ति को मंजिल तक पहुंचाता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पचमोहनी के प्रधानाचार्य करुणाकांत ने कहा कि यह मेला विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य निर्माण की दिशा में एक सार्थक पहल है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता और अवसर के अनुरूप करियर चुनने की प्रेरणा दी। मेले में विशेषज्ञों ने छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, विषय चयन, रोजगार के अवसर, और उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी। इस मौके पर थाना प्रभारी खेसरहा अनूप मिश्र, राजकीय इंटर कॉलेज दुल्हा शुमाली के प्रभारी प्रधानाचार्य अजय कुमार श्रीवास्तव, जिला नोडल कॅरियर गाइडेंस नीरज सिंह, अजय शंकर उपाध्याय, राजन, आनंद ओझा, श्रीराम, रितेश यादव आदि मौजूद रहे।