पिकअप ने कार को मारी ठोकर, कार पलटी, एक घायल
Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Siddhart-nagar News - शोहरतगढ़ के सिसवा चौराहा पर एक डीजे लदी पिकअप ने कार को ठोकर मार दी, जिससे कार खाई में पलट गई। बाइक खरीदने आए मोहम्मद शाहिद को चोट आई है। पिकअप चालक घटनास्थल से फरार हो गया है।

शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के सिसवा चौराहा पर कार को डीजे लदी पिकअप ने ठोकर मार दी इससे कार सड़क किनारे खाई में जा कर पलट गई। एक व्यक्ति को चोट आई है। ढेबरुआ थाना क्षेत्र महादेव बुजुर्ग निवासी मोहम्मद शाहिद शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के सिसवा चौराहा पर बाइक खरीदने आए थे। अभी वह कार से उतर ही रहे थे कि डीजे लदी पिकअप ने ठोकर मार दी इससे कार खाई में चली गई। मोहम्मद शाहिद को कमर में चोट आई है। पिकअप चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


