कमरों का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों के सामान पर किया हाथ साफ
20 एसआईडीडी 34: बढ़नी कस्बे में चोरी की घटना के बाद बिखरा सामान कारी होते ही पुलिस टीम छानबीन में जुट गई है। मिल कॉलोनी निवासी दया सागर पाठक ने बताया

बढ़नी, हिन्दुस्तान संवाद। बढ़नी कस्बे के मिल कॉलोनी के पास एक मकान में मंगलवार रात चोरों ने छत के दरवाजे से घुसकर दो कमरों का ताला तोड़कर हजारों के समानों पर हाथ साफ किया। वहीं मामले की जानकारी होते ही पुलिस टीम छानबीन में जुट गई है।
घटना का विवरण
मिल कॉलोनी निवासी दया सागर पाठक ने बताया कि वे अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं जिसके सामानों को रखने के लिए उसी मोहल्ले में एक कमरा किराए पर ले रखा है। दो दिन से उनके मकान का निर्माण कार्य बंद था। बुधवार को मकान मालिक श्याम सुंदर ने उन्हें सूचना दी कि उनके कमरे का एवं एक अन्य किराएदार के कमरे का ताला चोरों ने तोड़ दिया है। कई समान उठा ले गए हैं। मैं मौके पर पहुंचा देखा मेरे कमरे का ताला टूटा हुआ था एवं कमरे में रखे सामानों में से एक टिल्लू पंप, दो ड्रिल मशीन, कटर मशीन, गैलेंडर मशीन, पाल्मरिंग कंट्रोल वाल गायब था।
किरायेदार की शिकायत
उसी मकान के बगल के कमरे के किराएदार वसी अहमद पुत्र तसव्वर अली ने बताया कि वे रेलवे में गेट मैन की नौकरी करते हैं। उस दिन वे ड्यूटी गए हुए थे। जब वे वापस कमरे पर पहुंचे तो उनका एक सिलेंडर, इनवर्टर बैटरी गायब था उन्होंने थाने पर तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करके मामले का खुलासा करने का मांग की है। थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद ने बताया मामला संज्ञान में है। टीम लगाई गई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
FAQs
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


