बसपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता हों संगठित

Feb 11, 2026 02:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक मंगलवार को हुई। बस्ती मंडल प्रभारी सुधीर कुमार भारती ने कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने के लिए संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दलित समाज और अन्य समुदाय बसपा की सरकार बनाने की उम्मीद कर रहे हैं। बैठक में कई नेता उपस्थित थे।

बसपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता हों संगठित

बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक मंगलवार को कस्बे के एक मैरेज हॉल में हुई। इसमें बस्ती मंडल प्रभारी सुधीर कुमार भारती ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता संगठित होकर बूथ को मजबूत बनाने के अभियान में लग जाएं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बसपा की सरकार बनाने जा रही है। दलित समाज के साथ-साथ सर्वसमाज ख़ासकर मुस्लिम समुदाय व ब्राम्हण समाज आशा भरी निगाहों से बसपा की तरफ देख रहा है। बूथों पर जाकर बूथ कमेटी को फिर से बनाने में लग जाएं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नए मतदाता को फार्म 6 भरने के लिए जागरूक करें। बैठक को केके गौतम, मुख्य मंडल प्रभारी रामसूरत चौधरी ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश गौतम व संचालन मंडल जोन इंचार्ज राजकुमारआर्य ने की। इस दौरान इन्द्रजीत गौतम, दिनेश चौधरी, शमीम अहमद, प्रेम मिलन शुक्ल, संजय शर्मा, जहूर खां, रामधनी गौतम, शुभकरन चौधरी, मुनीराम राजभर, हीरालाल कुरील आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।