शिक्षकों से मांगी गई आपत्तियां, 15 मई तक देना होगा प्रत्यावेदन
Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर में बीएसए कार्यालय ने शिक्षकों से नियुक्ति से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। शिक्षकों को वेबसाइट पर प्रदर्शित विवरण पर आपत्तियां 15 मई तक जमा करनी होंगी। बीएसए शैलेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की जा रही है।

सिद्धार्थनगर। बीएसए कार्यालय ने जनपद के कुछ शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं से नियुक्ति से संबंधित एक महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए वेबसाइट पर प्रदर्शित विवरण पर आपत्तियां आमंत्रित की हैं। यह कार्रवाई शासन के निर्देश व उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की जा रही है। शिक्षकों को 15 मई तक अपनी आपत्तियां अनिवार्य रूप से बीएसए कार्यालय में उपलब्ध करानी होंगी। बीएसए शैलेश कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन के लिए जनपदीय समिति की बैठक आठ मई को हुई थी। बैठक में उपलब्ध कराए गए विवरणों को जनपद की आधिकारिक वेबसाइट siddharthnagar.nic.in पर सार्वजनिक किया गया है, ताकि संबंधित शिक्षक देख सकें।
बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के शिक्षकों को सूचित करें कि वेबसाइट पर प्रदर्शित विवरण का सावधानीपूर्वक परीक्षण करें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि, विसंगति या आपत्ति हो तो उसका लिखित प्रत्यावेदन आवश्यक अभिलेखों के साथ 15 मई तक अनिवार्य रूप से कार्यालय में जमा कराएं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


