लोकतंत्र और नई शिक्षा नीति पर आधारित पुस्तक उपयोगी
चित्र परिचयलोकतंत्र और नई शिक्षा नीति पर आधारित पुस्तक उपयोगीबुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज के प्रोफेसर की दो पुस्तकों का विमोचनकुलपति प्रो. कविता शाह

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज सिद्धार्थनगर के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रो. डॉ. शक्ति जायसवाल की ओर से संपादित दो महत्वपूर्ण पुस्तकों का विमोचन सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की कुलपति प्रोफेसर कविता शाह ने किया। कुलपति ने प्रो. जायसवाल के शैक्षणिक योगदान की सराहना भी की। प्रोफेसर डॉ. शक्ति जायसवाल की पहली पुस्तक दक्षिण एशिया में लोकतंत्र पर गहराता संकट और भारत की भूमिका वर्ष 2026 में प्रकाशित हुई है। यह पुस्तक दक्षिण एशिया के समकालीन राजनीतिक परिदृश्य और लोकतांत्रिक चुनौतियों पर केंद्रित है। पुस्तक में नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे देशों में लोकतंत्र के समक्ष उत्पन्न हो रही समस्याओं का गहन विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है।
साथ ही विभिन्न प्रबुद्ध विद्वानों के शोधपरक लेखों के माध्यम से भारत की भूमिका और उसकी कूटनीतिक चुनौतियों को भी विस्तार से समझाया गया है। इसके साथ ही दूसरी पुस्तक मल्टी डिसिप्लिनरी एजुकेशन अंडर एनईपी 2020 : ए न्यू ट्रांसफॉर्मेशन इन हायर एजुकेशन का भी लोकार्पण हुआ। यह पुस्तक नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत उच्च शिक्षा में बहुविषयक शिक्षा प्रणाली के महत्व, उसके क्रियान्वयन तथा इससे होने वाले सकारात्मक बदलावों पर प्रकाश डालती है। कुलपति प्रो. कविता शाह ने कहा कि इस प्रकार के अकादमिक कार्य शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करेंगे। उन्होंने प्रोफेसर शक्ति जायसवाल के निरंतर शैक्षणिक प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


