भाजपाइयों ने नवमनोनीत जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

Mar 01, 2026 02:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - 29 एसआईडीडी 19: भाजपा के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य का शनिवार को जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

भाजपाइयों ने नवमनोनीत जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

सिद्धार्थनगर। भाजपा के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य के भाजपा जिला कार्यालय पर प्रथम आगमन पर शनिवार को कार्यकर्ताओं ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान की अध्यक्षता में जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद नवागत जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य को निवर्तमान जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठा कर कार्यभार सौंपा। नवागत जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने जिस तरह मुझ जैसे सामान्य से कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है वह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। पार्टी ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल, विधायक जय प्रताप सिंह,पूर्व मंत्री डॉ.सतीश द्विवेदी, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर,नरेंद्र मणि त्रिपाठी,लालजी त्रिपाठी, चेयरमैन गोविंद माधव,शिवनाथ चौधरी,सत्य प्रकाश राही, निशांत पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।