Siddhart Nagar News: संत रविदास कलश यात्रा ने जगाई समरसता की अलख

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

Siddhart Nagar News: 18 एसआईडीडी 03: इटवा में संत रविदास कलश वंदन यात्रा के दौरान मौजूद भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीण।

Siddhart Nagar News: संत रविदास कलश यात्रा ने जगाई समरसता की अलख

Siddhart Nagar News: इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। संत शिरोमणि रविदास के समरसता और सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा की ओर से निकाली जा रही समरसता व एकता कलश वंदन रथ यात्रा मंगलवार को इटवा नगर पंचायत के आंबेडकर वार्ड, स्वयंबर नगर वार्ड होते हुए पकड़ी पठान गांव पहुंची। यात्रा के दौरान लोगों ने संत रविदास के चित्र और कलश का विधिवत वंदन-पूजन कर सामाजिक एकता व भाईचारे का संकल्प लिया।चेयरमैन विकास जायसवाल ने कहा कि संत रविदास ने समाज में ऊंच-नीच, भेदभाव और असमानता के खिलाफ आवाज उठाते हुए आपसी प्रेम, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने की दिशा में प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता और समरसता मजबूत होगी तो समाज और देश दोनों मजबूत होंगे। संत रविदास का जीवन और उनके विचार सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर भाईचारे के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्णा मिश्र ने भी संत रविदास के विचारों को समाज के लिए प्रासंगिक बताते हुए कहा कि समरस समाज के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सामाजिक भेदभाव को दूर कर समानता और सहयोग की भावना को मजबूत करना समय की जरूरत है। कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक रामनरेश पासवान, भाजपा मंडल अध्यक्ष कन्हैया विश्वकर्मा, सभासद पप्पू उपाध्याय, रामशब्द उपाध्याय, रामबिलास वर्मा, अमित दुबे, सभासद चंदन, स्वामीनाथ मौर्य, राकेश मिश्र, रामजी मौर्य, पंकज अग्रहरि, सुरजीत चौधरी आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसिद्धार्थनगरSiddhart Nagar News: संत रविदास कलश यात्रा ने जगाई समरसता की अलख