Siddhart Nagar News: सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने में जुटी भाजपा

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

Siddhart Nagar News: 06 एसआईडीडी 11: भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में बोलते जिला प्रभारी हरिचरण कुशवाहा जपा जिला कार्यालय पर रविवार को सेवा संकल्प अभियान-2026 को लेक

Siddhart Nagar News: सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने में जुटी भाजपा

Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। भाजपा जिला कार्यालय पर रविवार को सेवा संकल्प अभियान-2026 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होने वाले 13 कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई। प्रत्येक कार्यक्रम के लिए संयोजक, सहसंयोजक और एक जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी निर्धारित की गई।

बैठक के दौरान स्वागत

बैठक के दौरान नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र पांडेय, हरिचरण कुशवाहा, क्षेत्रीय मंत्री कन्हैया पासवान और क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य लालजी त्रिपाठी का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। बैठक में बताया गया कि अभियान के संयोजक जिला महामंत्री पवन मिश्र होंगे। सांसद जगदंबिका पाल, कृष्णा मिश्र, अविनाश सिंह और अनुपमा सिंह दुबे को सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याण की भावना पहुंचाई जाएगी। जिला प्रभारी हरिचरण कुशवाहा ने कहा कि सेवा, संगठन और समाज के प्रति समर्पण भाजपा का मूल मंत्र है। विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन के कार्यक्रमों को सभी कार्यकर्ता मिलकर समय से पूरा करें। संचालन फूलचंद जायसवाल ने किया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर, बृज बिहारी मिश्र, साधना चौधरी, शीतल सिंह, दिलीप चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

कन्हैया पासवान का स्वागत

उस्का बाजार। नव नियुक्त क्षेत्रीय मंत्री कन्हैया पासवान के जनपद में प्रथम आगमन पर कस्बा के पुलिस पिकेट पर भाजपाइयों ने भगवान के चित्र , बुके, फूलमाला से ऐतिहासिक स्वागत किया है। इसके बाद उन्होंने पास में ही स्थित मंदिर पयोहारी आश्रम उस्का राजा में विराजमान भगवान राम, माता जानकी, हनुमान का दर्शन किए। मंदिर के महंत लाल बहादुर दास समेत हेमंत कुमार जायसवाल, रामेश्वर पांडेय, राकेश कुमार आर्य, ओंकार पांडेय, अंगद साहनी, सोमनाथ मिश्र, बृजनारायण सिंह, शशिकांत जायसवाल, वीरेन्द्र दूबे, पवन पाण्डेय, दीपचन्द वरुण, मण्डल मंत्री कल्लू पासवान, बिरजू साहनी सूरज मोदनवाल, दिलीप पासवान, दृग नारायण सिंह, संतोष शुक्ल, आशीष सिंह, राकेश सिंह, हेमचन्द सिंह, राजेश पांडेय, राजेश जायसवाल, रमाकान्त साहनी, अर्जुन विश्वकर्मा, विशाल वरुण आदि अनेक लोग रहे।

सामान्य प्रश्न

✦भाजपा की बैठक कब हुई?−
भाजपा की बैठक रविवार को हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसिद्धार्थनगरSiddhart Nagar News: सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने में जुटी भाजपा