इटवा में दो मार्च को होगा होली मिलन समारोह

Feb 25, 2026 01:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - इटवा नगर पंचायत सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक हुई। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने होली मिलन समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की। कार्यक्रम बांसी रोड पर आयोजित होगा, जिसमें संघ के प्रचारक रमेश और भोजपुरी गायक आर्यन बाबू शामिल होंगे।

इटवा में दो मार्च को होगा होली मिलन समारोह

इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा नगर पंचायत सभागार में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक हुई। पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में दो मार्च को प्रस्तावित होली मिलन समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। बताया गया कि कार्यक्रम का आयोजन बांसी रोड स्थित प्राइवेट बस स्टैंड के बगल मैदान में विचार परिवार की ओर से किया जाएगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, सौहार्द और समन्वय को मजबूत करते हैं।

उन्होंने कार्यक्रम को भव्य, अनुशासित और यादगार बनाने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में संघ के गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश शामिल होंगे। वहीं प्रसिद्ध भोजपुरी गायक एवं सह अभिनेता आर्यन बाबू सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। बैठक में अध्यक्ष विकास जायसवाल, अध्यक्ष अजय गुप्ता, राजेंद्र दुबे, कृष्णा मिश्र, हरिशंकर सिंह, शैलेष पाठक, रामशब्द उपाध्याय, दलसिंगार दुबे, रामकृपाल चौधरी, रामसूरत चौरसिया, राजेश पाण्डेय, दीपनारायण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।