बूथ मजबूत तो जीत पक्की, कार्यकर्ताओं में भरा जोश
06 एसआईडीडी 06: इटवा स्थित भाजपा कार्यालय पर शनिवार को भाजपा मंडल इटवा की बैठक आयोजित हुई

इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा स्थित भाजपा कार्यालय पर शनिवार को भाजपा मंडल इटवा की बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने व आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी मधुसूदन अग्रहरि ने कहा कि वर्ष 2027 के चुनाव को लक्ष्य मानकर सभी कार्यकर्ताओं को अभी से सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने अपना बूथ सबसे मजबूत का मंत्र देते हुए बूथ स्तर से लेकर जिला एवं प्रदेश स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना पार्टी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
बैठक में बूथ समितियों के गठन, शक्ति केंद्रों एवं पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर बलराम मिश्र, प्रदीप कसौधन, रामकृपाल चौधरी, रामशब्द उपाध्याय, अमित मिश्र, सदानंद शुक्ल, माया मिश्रा, ममता मिश्रा, प्रमोद पांडेय, कुलदीप चौधरी, पुजारी वर्मा, शिवकुमार त्रिपाठी, शिवा विश्वकर्मा, रामजी मौर्य, कुटूर पांडेय, टाइगर पटेल, पप्पू गौंड़ आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


