कार्यकर्ता सम्मान समारोह में बूथ की मजबूती पर दिया गया जोर
Siddhart-nagar News - 13 एसआईडीडी 27: डुमरियागंज क्षेत्र के भटंगवा स्थित शिव मंदिर परिसर में संबोधित करते पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह

डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। भटंगवा स्थित शिव मंदिर परिसर में मंगलवार डुमरियागंज मंडल से जुड़े भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बूथों पर पार्टी की मजबूती पर जोर दिया। चुनावी प्रक्रिया को लेकर सजग रह कर काम करने की नसीहत दी। पूर्व विधायक ने कहा कि इस समय पूरे देश में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल है। आगामी विधानसभा चुनाव का परिणाम भी इसी के अनुरूप आएगा। जरूरत है बूथ स्तर पर सक्रियता, तत्परता और सजगता की है। उन्होंने कहा कि बूथ जितना मजबूत होगा परिणाम भी उतना ही बेहतर आएगा। बूथ को जीतना ही चुनाव जीतने का सबसे कारगर फॉर्मूला है।
उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी इसमें तनिक भी संदेह नहीं है। चुनाव और युद्ध को कभी आसान नहीं समझना चाहिए इसलिए हमें अति आत्मविश्वास से बचते हुए कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि बूथ केंद्रित व्यवस्था पर अधिक ध्यान देना है। बूथ समिति, पन्ना प्रमुख और सामाजिक टोली भाजपा के लिए सबसे महत्वपूर्ण अंग है। बूथ समिति के पास संबंधित बूथ के एक एक वोटर का ब्योरा होना चाहिए। पन्ना प्रमुखों का उस ब्योरे के अनुरूप मतदाता से व्यक्तिगत संपर्क और संबंध होना चाहिए। हर मतदाता से अधिकाधिक संपर्क होना चाहिए। बूथ क्षेत्र में जितने घर हैं उनसे संपर्क करें। केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों व विकास योजनाओं की जानकारी आमजन को दें। जिन विकास कार्यों को हम बोल रहे हैं उसे जनता बोलने लगे तो हमारा कार्य आसान हो जाएगा। इस दौरान जिला महामंत्री मधुसूदन अग्रहरि, लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश चौधरी, युवराज त्रिपाठी, अमरेंद्र त्रिपाठी, पप्पू श्रीवास्तव, चंद्रभान अग्रहरि, रघुनंदन पाण्डेय, अजय अग्रहरि, मेवालाल, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




