भाजपाइयों ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने पर दिया जोर
06 एसआईडीडी 02: खुनियांव ब्लॉक सभागार में बुधवार को भाजपा खुनियांव मंडल कार्यकारिणी की बैठक हुई।

इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। खुनियांव ब्लॉक सभागार में बुधवार को भाजपा खुनियांव मंडल कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों को धार देने पर जोर दिया गया।भाजपा जिला मंत्री उदयपाल वर्मा ने कहा कि चुनावी वर्ष की शुरुआत के साथ ही अब संगठन को पूरी सक्रियता के साथ काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत का आधार मजबूत बूथ प्रबंधन होता है, इसलिए हर कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मेरा बूथ, सबसे मजबूत के संकल्प के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ पर संगठन की मजबूती सुनिश्चित करने के लिए निरंतर संपर्क और जनसंपर्क अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने और आम जन से जुड़ाव बढ़ाने पर बल दिया। मंडल प्रभारी दल सिंगार दुबे ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए विभिन्न कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए जिम्मेदारी सौंपीं। इस मौके पर शिवा गौतम, सुनील पांडेय, अजीत दुबे, राजकिशोर यादव, राजन पांडेय, विजय प्रताप सिंह, नवल किशोर सिंह, सहजराम चौधरी, आनंद शुक्ल, अनूप मिश्र, हरे कृष्ण पांडेय, हरि नारायण उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


