भाजपाइयों ने निकाली जन आक्रोश रैली
Siddhart-nagar News - उस्का बाजार में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जनाक्रोश रैली निकाली। रैली का नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष मंजू जायसवाल ने किया। महिलाओं ने सरकार के समर्थन में नारेबाजी की और अपनी एकजुटता दिखाई। यह रैली प्राचीन शिव मंदिर से शुरू होकर टैक्सी स्टैंड चौराहे पर समाप्त हुई।

उस्का बाजार। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कस्बा में जनाक्रोश रैली निकाली। रैली का नेतृत्व नगर पंचायत अध्यक्ष मंजू जायसवाल ने किया। इस दौरान महिलाओं ने सरकार के समर्थन में और विपक्ष के विरोध में नारेबाजी की। रैली कस्बा के प्राचीन शिव मंदिर परिसर से शुरू होकर शहर के स्टेट बैंक तिराहे, मछली मंडी रोड होते हुए टैक्सी स्टैंड चौराहे पर जाकर समाप्त हुई। महिलाओं के सम्मान में भाजपा मैदान में और इंडिया गठबंधन मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए गए। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में अपनी एकजुटता दिखाई।
इस अवसर पर हेमंत जायसवाल, सत्य प्रकाश राही, राकेश आर्य, अरुणा मिश्र, बिंदुमती मिश्रा, सरोज शुक्ला, कांति वर्मा, सच्चिदानंद चौबे, सोमनाथ मिश्र, विरेंद्र दुबे, पवन पांडेय, अंगद साहनी, समीर, अमन आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


