Siddhart Nagar News: बिस्कोहर में कूड़ा स्थल होंगे चकाचक, तालाब भी चमकेंगे
Siddhart Nagar News: चित्र परिचय हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत बिस्कोहर कार्यालय सभागार में बुधवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक हुई। अधिशासी

Siddhart Nagar News: बिस्कोहर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत बिस्कोहर कार्यालय सभागार में बुधवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक हुई। अधिशासी अधिकारी अखिलेश दीक्षित की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर को स्वच्छ, सुंदर और कचरा मुक्त बनाने के लिए तिथि वार कार्यक्रम तय कर कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। ईओ ने अभियान के तहत प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि नगर के कचरा संवेदनशील स्थलों (सीटीयू) को चिन्हित कर वहां विशेष सफाई के साथ सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। नगर के प्रमुख तालाबों और पोखरों के संरक्षण के लिए वाटर बॉडी सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा बस स्टैंड, बाजार और मुख्य मार्गों समेत प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान संचालित होगा।
अभियान में जनभागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। इसके तहत विद्यालयों में स्वच्छ पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं युवा फॉर स्वच्छता पहल के जरिए युवाओं और आम नागरिकों को अभियान से जोड़ा जाएगा, ताकि स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बनाया जा सके। वरिष्ठ लिपिक सुधीर कुमार समेत अनूप पाण्डेय, संदीप यादव, निखिल, राजा त्रिपाठी, मोनू श्रीवास्तव, पिंकू मोदनवाल, विनोद पासवान, अजय दुबे, विद्या प्रकाश आदि मौजूद रहे।


