
बहनों ने भाइयों की उतारी आरती, लम्बी उम्र की कामना
संक्षेप: Siddhart-nagar News - 23 एसआईडीडी 01: डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम कैथवलिया में बहन ने भाई की आरती उतारकर ईश्वर से प्रार्थना किया।
डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। भाई बहन के स्नेह और भाई की लम्बी उम्र की कामना का त्योहार भाईदूज गुरुवार को पारंपरिक ढंग से मनाया गया। बहनों ने थाली में पूजन पाठ की सामग्री रखकर भाइयों की आरती उतारी। रंग बिरंगा टीका लगाया और भगवान से लम्बी उम्र की कामना की। डुमरियागंज कस्बे सहित क्षेत्र के कैथवलिया रेहरा, बनगवा बरई, भटंगवा, बेंवा, बयारा, पिरैला, देईपार, तेनुहार, भानपुररानी, भवानीगंज, भड़रिया, बहेरिया, दाउऊदजोत, अगया, सेमरी, शाहपुर, मोतीगंज आदि गांवों में भाई दूज का पर्व मनाया गया। पर्व को लेकर बहनों में काफ़ी उत्साह रहा। भाइयों के लिए बहनों ने लम्बी उम्र की प्रार्थना की। सजी थाली में करमलता, पान व अन्य पूजन सामग्री रखकर बहनों ने श्रद्धापूर्वक भाइयों के समक्ष बैठकर आरती उतारी और भगवान से सुख समृद्धि प्रदान करने के साथ लम्बी उम्र की प्रार्थना की।
पंडित राकेश शास्त्री ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि जिस तरह करमलताओं में वृद्धि होती है। वैसे ही भाई के उम्र में भी वृद्धि होती है। इसी उद्देश्य से इस पर्व की पूजा में करमलताओं का उपयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है जो रिश्ते की डोर को मजबूती प्रदान करता है। क्षेत्र के प्रदीप पाण्डेय, कमलेंद्र त्रिपाठी, मगन पाण्डेय, विशाल अग्रहरि, मुकेश कुमार, दीपक श्रीवास्तव, अनमोल श्रीवास्तव, युवराज त्रिपाठी, सोनू यादव आदि ने भाई दूज पर्व पर बहनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




