Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsBasic School Block Level Children s Sports Event Begins in Dumariyaganj
ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा का आयोजन आज से, तैयारियां पूरी

ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा का आयोजन आज से, तैयारियां पूरी

संक्षेप: Siddhart-nagar News - डुमरियागंज में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परिसर में सोमवार से बेसिक स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा का आयोजन होगा। इसमें दौड़, खो-खो, कबड्डी, लंबी कूद, ऊंची कूद जैसे खेल शामिल हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है और क्षेत्रीय विद्यालयों के बच्चों के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Mon, 17 Nov 2025 02:17 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। बेसिक स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा का आयोजन सोमवार से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परिसर में होगा। इसके ग्राउंड निर्माण के लिए शिक्षकों की देखरेख में कर्मियों ने ट्रैक, कबड्डी खेल का चिन्हांकन सहित अन्य तैयारियों को पूरा कर लिया है। खेल को सकुशल संपन्न करने के लिए विभागीय स्तर पर शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें संकुल स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे प्रतिभाग करेंगे। रविवार को ब्लॉक स्तरीय रैली के संबंध में बीईओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बेसिक बाल क्रीड़ा का आयोजन पूर्व में संकुल स्तर पर किया गया है। उसमें स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को ब्लॉक स्तर की रैली में प्रतिभाग करना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सोमवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय आयोजन में 50, 100 200 आदि की दौड़, खो-खो कबड्डी, लंबी कूद ,ऊंची कूद व अन्य खेलों का आयोजन होना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम राजेश कुमार व बीडीओ कुमार कार्तिकेय मिश्र की मौजूदगी में होगा। उन्होंने कहा कि आयोजन को सकुशल संपन्न करने के लिए विभाग के स्तर पर अध्यापकों व अनुचरों की ड्यूटी लगाई गई है। क्षेत्रीय विद्यालयों के प्रतिभागी बच्चों को कोई परेशानी न होने पाएं इसको ध्यान में रखते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिया गया है। खेल मैदान निर्माण कराने में अमृत लाल, रामविलास यादव, गुलाम हुसैन, संतोष सिंहानिया आदि मौजूद रहे।