रेलवे स्टेशन से सटे गंदगी होने से परेशानी
07 एसआईडीडी 09: मॉडल रेलवे स्टेशन बढ़नी के गेट नंबर-दो के पास गंदगी का अंबार होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।

बढ़नी। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बढ़नी रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन का दर्जा दिया गया है, लेकिन स्टेशन परिसर के बाहर और विशेष रूप से गेट नंबर-दो के पास फैली गंदगी रेलवे प्रशासन के दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। यहां लंबे समय से कूड़े-कचरे का अंबार लगा है। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार गेट नंबर-दो स्टेशन का एक महत्वपूर्ण प्रवेश एवं निकास मार्ग है। इसके बाद भी नियमित सफाई व्यवस्था नहीं दिखाई देती। सड़क किनारे जमा कूड़ा, प्लास्टिक, गंदा पानी और अन्य अपशिष्ट न केवल वातावरण को दूषित कर रहे हैं, बल्कि यात्रियों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन गए हैं।
कस्बे के अभिमन्यु जायसवाल, विनीत कमलापुरी, संजीत आदि ने जमा कचरे को हटवाने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


