Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsAyushman Bharat Scheme Faces Name Mismatch Issues for Beneficiaries Cards
लाभार्थियों का नाम मिस्मैच होने से आयुष्मान कार्ड बनवाना बना मुसीबत

लाभार्थियों का नाम मिस्मैच होने से आयुष्मान कार्ड बनवाना बना मुसीबत

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के नाम सूची में और आधार कार्ड में अलग होने से आयुष्मान कार्ड बनवाना मुश्किल हो रहा है। लाभार्थियों को सही नाम के लिए ब्लॉक और जनपद मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। राज्य को इस समस्या की जानकारी है और मार्गदर्शन की प्रतीक्षा है।

Feb 01, 2026 05:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। आयुष्मान भारत योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना से जुड़े सभी लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। इसके लिए लगातार प्रयास भी हो रहा है, लेकिन लाभार्थियों का नाम मिस्मैच होने से आयुष्मान कार्ड बनवाना मुसीबत बना है। सूची में पुकारू नाम अंकित है, लेकिन आधार कार्ड में नाम अलग होने से परेशानी बनी है। विभाग भी चाह कर नाम संशोधित नहीं कर पा रहा है। राज्य से सिर्फ बिंदी व मात्रा सही करने का अप्रूवल मिलने से दिक्कतें बनी है और लाभार्थी कार्ड के नाम को सही कराने के लिए भटकने को मजबूर है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दरअसल, आयुष्मान भारत योजना शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत लाभार्थी को पांच लाख रुपये नि:शुल्क इलाज के लिए मिलते हैं। योजना से जुड़े शत-प्रतिशत लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बन जाए इसके लिए लगातार अभियान चलाकर कार्ड बनवाया जा रहा है, लेकिन नाम मिस्मैच बड़ी मुसीबत बना है। काफी संख्या में लाभार्थियों का सूची में पुकारू नाम अंकित है। सूची से इतर आधार कार्ड में दूसरा नाम अंकित है। ऐसे में लाभार्थी व परिवार के सदस्य आधार कार्ड के मुताबिक नाम सही कराने के लिए ब्लॉक से लेकर जनपद मुख्यालय तक का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। जनपद स्तरीय अधिकारियों का कहना है कि आयुष्मान भारत योजना के पोर्टल पर नाम संसोधन का कोई ऑप्शन न होने से नाम परिवर्तित नहीं हो पा रहा है। सिर्फ बिंदी व मात्रा परिवर्तन का आप्शन है। इसके लिए भी राज्य से अप्रूवल मिलने के बाद ही परिवर्तन संभव है। ऐसे में लाभार्थी काफी परेशान हैं। नाम मिस्मैच वाले लाभार्थी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, लेकिन आधार कार्ड के मुताबिक नाम सही न हो पाने से लाभ उठाने पर ग्रहण लगा है। राज्य को है समस्या की जानकारी आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों का नाम सूची से मिस्मैच होने की जानकारी राज्य को भी है। जनपद स्तरीय अधिकारियों ने शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड न बन पाने के पीछे मिस्मैच को भी बड़ा कारण माना है। इस समस्या से राज्य को भी अवगत कराते हुए मार्गदर्शन मांगा है। राज्य से मिस्मैच नाम को सही करने का मार्गदर्शन मिलने के बाद ही नाम परिवर्तन संभव हो सकेगा। आयुष्मान लाभार्थियों का नाम मिस्मैच होने से आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है। इस संदर्भ में राज्य को अवगत कराया गया है। राज्य से दिशा-निर्देश मिलने के बाद कार्ड बनाने की दिशा में कार्य होगा। जिन लाभार्थियों का सूची व आधारकार्ड में नाम सही है वह सभी अपना कार्ड जरूर बनवा लें। डॉ. वीएन चतुर्वेदी, नोडल अधिकारी, आयुष्मान भारत योजना