प्रतिभागियों को दी गई योजनाओं की जानकारी

Feb 19, 2026 02:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

Siddhart-nagar News - इटवा तहसील सभागार में उद्योग विभाग की ओर से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत जागरूकता कैम्प आयोजित किया गया

प्रतिभागियों को दी गई योजनाओं की जानकारी

इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा तहसील सभागार में बुधवार को उद्योग विभाग की ओर से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर योजना की जानकारी हासिल की। सहायक प्रबंधक उद्योग गजेन्द्र कुमार ने प्रतिभागियों को योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराना है ताकि वे स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे योजना का लाभ उठाकर अपने व्यवसायिक विचारों को आगे बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि सिद्धार्थनगर में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 1800 लाभार्थियों को योजना से आच्छादित करने का लक्ष्य है।

पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कैम्प में उपस्थित युवाओं को आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों और बैंक समन्वय से जुड़ी जानकारी दी गई। इस दौरान तहसीलदार अजय कुमार, नायब तहसीलदार विंद्रेश गुप्ता, फूलचन्द्र, भारतीय स्टेट बैंक इटवा के शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।