लेखपाल परिवार से विवाद का आरोप, तीन पर केस दर्ज
Siddhart-nagar News - लेखपाल परिवार से विवाद का आरोप, तीन पर केस दर्जलेखपाल परिवार से विवाद का आरोप, तीन पर केस दर्जलेखपाल परिवार से विवाद का आरोप, तीन पर केस दर्जलेखपाल पर

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। शहर के उद्यान पार्क में रविवार को एक लेखपाल के परिवार से कुछ लोगों का विवाद हो गया था। आरोप है कि कुछ लोगों ने उनके ऊपर धारदार हथियार से हमला किया लेकिन बच गए। परिवार को भी धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो महिलाओं सहित तीन पर केस दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच कर रही है। लेखपाल कृष्णानंद चौधरी ने तहरीर देकर बताया था कि वह शहर के विवेकानंद नगर में रहते हैं और तहसील नौगढ़ में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं। वह मूल रूप से बिहार के दरभंगा जनपद के निवासी हैं।
रविवार को निर्वाचन आयोग के विशेष अभियान दिवस के कारण वह तहसील परिसर में कार्य कर रहे थे। इस दौरान उनकी पत्नी, बच्चों और पड़ोसियों के साथ बीएसए कार्यालय के पास स्थित राजकीय उद्यान घूमने गई थीं। शाम को पत्नी का फोन आने पर वह उद्यान के गेट पर पहुंचे। वहां उनकी पत्नी रिक्शा में बैठी थीं और दो महिलाएं व कुछ बच्चे रिक्शा रोक कर रोककर अपशब्दों का प्रयोग कर रहे थे। बीच-बचाव करने पर रिक्शा आगे बढ़ने लगा तभी विवाद कर रही महिलाओं ने अपने घर के लोगों को बुला लिया। एक महिला ने बच्चों और पत्नी पर हमला किया। धारदार हथियार से हमला करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बड़का उर्फ गुड्डू उर्फ परवेज पुत्र दुल्लुर, अफसाना पत्नी बड़का व आफरीन पत्नी फिरोज निवासी मोहल्ला आजाद नगर थाना सिद्धार्थनगर के खिलाफ धारा 115(3), 131, 352, 351 (3) के तहत केस दर्ज कर लिया है। थानाध्या दुर्गा प्रसाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



