अशोक मार्ग बनेगा फोर लेन, डीएम की पहल पर मंजूरी
Siddhart-nagar News - अशोक मार्ग बनेगा फोर लेन, डीएम की पहल पर मंजूरीअशोक मार्ग बनेगा फोर लेन, डीएम की पहल पर मंजूरीअशोक मार्ग बनेगा फोर लेन, डीएम की पहल पर मंजूरीअशोक मार्

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। शहर का अशोक मार्ग भी अब फोर लेन होगा। इसकी मंजूरी एनएच के चीफ इंजीनियर ने डीएम डॉ राजागणपति आर की पहल पर दी है। मार्ग का निमार्ण जनवरी के अंतिम सप्ताह कपिलवस्तु महोत्सव से पूर्व पूरा हो जाएगा।
डीएम ने चीफ इंजीनियर को पत्र भेज कर कपिलवस्तु महोत्सव जो जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में मनाया जाएगा उससे पूर्व अशोक मार्ग को फोर लेन में परिवर्तित कर निमार्ण कार्य पूरा करने की मांग की थी। इसके लिए 9.80 करोड़ का अतिरिक्त बजट होगा। सड़क के किनारे से पेड़ों की कटिंग, पोल शिफ्टिंग कराए जाने हैं जिसे समय से पूरा कर सड़क का निर्माण किए जाने की पहल पर अशोक मार्ग को फोर लेन बनाने की मंजूरी मिल गई। उस्का बाजार से शोहरतगढ़ तक एनएच सड़क का निर्माण कर रहा है उसीके बीच अशोक मार्ग भी पड़ता है। अशोक मार्ग शहर का व्यस्त मार्ग है जिससे होकर शहरी बस्ती या गोंडा की ओर जाते हैं। सड़क की चौड़ाई कम होने से आवागमन में दिक्कत आती थी। इसी मार्ग पर मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, डीएम, डीजे, एसपी आवास भी है। पुलिस लाइंस, एसपी कार्यालय, स्टेडियम के अलावा कई अन्य कार्यालय भी मौजूद हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।