एंटी करप्शन टीम ने घूसखोरी के आरोप में बाबू को दबोचा
Siddhart-nagar News - एंटी करप्शन टीम ने घूसखोरी के आरोप में बाबू को दबोचा अधिकारी कार्यालय में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एंटी करप्शन टीम ने छापेमारी की। इस दौरान

डुमरियागंज/भनवापुर, हिन्दुस्तान संवाद। भनवापुर ब्लॉक परिसर में स्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एंटी करप्शन टीम ने छापेमारी की। इस दौरान रिश्वत लेते कार्यालय में तैनात एक बाबू को गिरफ्तार कर लिया।दरअसल आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में धन उगाही का आरोप लगाया जा रहा था। इस बीच शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने आरोपी बाबू मनीष कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम की इस कार्रवाई से विभागीय कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। सीडीपीओ संजय गुप्त ने बताया कि वे उस समय कार्यालय में उपस्थित नहीं थे।
कर्मचारियों ने फोन पर सूचना दी है कि मनीष कुमार को कुछ लोग अपने साथ ले गए हैं। एंटी करप्शन टीम आरोपी को अपने साथ लेकर बांसी कोतवाली पहुंची। बांसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने बताया कि भनवापुर से बाबू को गिरफ्तार कर टीम कोतवाली लाई है जहां लिखा-पढ़ी के बाद विधिक कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


