दौड़ में महेश, लम्बी कूद में सत्यम, चक्र क्षेपण में देवभूषण व प्रीती अव्वल

Feb 18, 2026 02:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय का दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव वीरेंद्र सिंह स्टेडियम में हुआ। महोत्सव का उद्घाटन कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने किया। पहले दिन 400 मीटर दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। देवभूषण, सत्यम यादव और प्रीति सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पहला स्थान प्राप्त किया।

दौड़ में महेश, लम्बी कूद में सत्यम, चक्र क्षेपण में देवभूषण व प्रीती अव्वल

शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय का दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव वीरेंद्र सिंह स्टेडियम में मंगलवार को हुआ। खेल महोत्सव का शुभारंभ मां पाटेश्वरी देवी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.रविशंकर सिंह व सुआकटा अध्यक्ष डॉ. शशिकांत राव व समाजसेवी श्याम जायसवाल ने मार्चपास्ट की सलामी, ध्वजारोहण व मशाल जलाकर किया। पहले दिन के खेल प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में महेश शर्मा (बीए तृतीय वर्ष) प्रथम, जितेंद्र मौर्य (बीए तृतीय वर्ष) द्वितीय और राम तीरथ (बीए प्रथम वर्ष) तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में सत्यम यादव (बीए प्रथम वर्ष) प्रथम, कुशहर चौधरी (बीए तृतीय वर्ष) एवं मनीष कुमार मिश्र (बीएड प्रथम वर्ष) संयुक्त रूप से द्वितीय, जबकि रामतीर्थ (बीए प्रथम वर्ष) तृतीय स्थान पर रहे।

ऊंची कूद में सत्यम यादव (बीए प्रथम वर्ष) ने प्रथम, रमेश यादव (बीए तृतीय वर्ष) ने द्वितीय और देवभूषण (बीएड प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्र क्षेपण प्रतियोगिता में छात्रों में देवभूषण मणि (बीएड द्वितीय वर्ष) प्रथम, नियाज अहमद (बीएड प्रथम वर्ष) द्वितीय और मनीष मिश्र (बीएड द्वितीय वर्ष) तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में प्रीति सिंह (एमए द्वितीय वर्ष) प्रथम, सविता (बीए तृतीय वर्ष) द्वितीय और इंदु (बीएड प्रथम वर्ष) तृतीय स्थान पर रहीं। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अरविंद कुमार सिंह, धनुर्धर प्रताप सिंह, खेल अधीक्षक डॉ. एके सिंह, प्रो.मुकेश कुमार, डॉ.धर्मेंद्र सिंह, शमसीरुल इस्लाम आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।