एएसपी ने ढेबरुआ थाने का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - 01 एसआईडीडी 27: अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने बुधवार को ढेबरुआ थाने का निरीक्षण किया।

एएसपी ने ढेबरुआ थाने का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने बुधवार को ढेबरुआ थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। मालखाना, लाकअप, मेस, थाना कार्यालय, बैरक एवं शौचालय, स्नानागार का निरीक्षण कर साफ-सफाई के लिए प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।इस दौरान थाने के विभिन्न अभिलेखों का भी निरीक्षण गहनता से किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस, समाधान दिवस, भूमि-भवन एवं मालखाना रजिस्टर का निरीक्षण कर अपूर्ण अभिलेखों को तत्काल पूर्ण करने के लिए कहा। थाना परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। आईजीआरएस सन्दर्भों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। वाहन चोरी, लूट, नकबजनी, चोरी, महिलाओं से होने वाली छेड़छाड़/अपराध की घटनाओं पर रोकथाम व सघन चेकिंग के लिए नियमित एवं रूटीन पैदल गश्त, वाहन चेकिंग, बैंक चेकिंग आदि करते रहने को निर्देशित किया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।